पटना, मई 9 -- रेलवे में लोको पायलट बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने एएलपी भर्ती के मेरिट फॉर्मूले में बदलाव कर दिया है। अब फाइनल सलेक्शन में सीबीटी-2 और सीबीएटी दोनों को बराबर 50-50 अंक मिलेंगे। पहले सीबीटी-2 को 70% और सीबीएटी को सिर्फ 30% वेटेज मिलता था। अंतिम मेधा सूची सीबीटी-2 पार्ट-ए और सीबीएटी, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट के अंकों को 50:50 के अनुपात में जोड़कर बनेगी। रेलवे बोर्ड ने सभी आरआरबी को नया फॉर्मूला लागू करने का निर्देश दिया है। यह बदलाव आगामी भर्ती से प्रभावी होगा। अब सीबीएटी में कम नंबर लाने पर सीधे मेरिट से बाहर हो सकते हैं। पहले सीबीटी-2 अच्छा होने पर सीबीएटी का कम स्कोर कवर हो जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे बोर्ड का कहना है कि लोको पायलट की नौकरी सिर्फ तकनीकी ज्ञान...