नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- RRB ALP CBT 2 Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 01/2025 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती के लिए आयोजित सीबीटी 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। ऐसे में सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।कब हुआ था एग्जाम इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट लोको पायलट के 10970 पदों को भरा जाना है। CBT 2 परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट के साथ संबंधित जोन के कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए उसी क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके माध्य...