आरआरबी : रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती का आवेदन स्टेटस जारी
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के लेवल-छह पद के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी कर आवेदन स्टेटस जारी कर दिया है। केंद्रीय रोजगार सूचना 2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण से स्थिति देख सकते हैं। आवेदन स्टेटस तीन श्रेणियों में जारी हुआ है। इनमें अस्थायी रूप से स्वीकार, शर्तों के साथ स्वीकार और अस्वीकृत शामिल हैं। आवेदन निरस्त होने पर कारण भी बताया गया है। पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी सूचना भेजी जा रही है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पात्रता अभी अस्थायी है। किसी स्तर पर गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। यह भी पढ़ें- आरआरबी : 3993 पदों के लिए सीबीटी-एक 27 अक्तूबर से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.