रांची, मार्च 15 -- रांची, संवाददाता। आरआरडीए दुकानदार कल्याण महासंघ की ओर से रविवार को एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के निर्णय का विरोध किया गया, जिसके तहत आरआरडीए के प्रमुख मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और कियोस्क को रांची नगर निगम को हस्तांतरित करने की योजना बनाई गई है। महासंघ ने इस निर्णय को एकतरफा, अवैध और असंवैधानिक बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष आनंद कोठारी ने कहा कि इस निर्णय से शहर के कई प्रमुख मार्केट परिसर प्रभावित होंगे। इनमें आरआईटी भवन, रातू रोड का न्यू मार्केट, मेन रोड का न्यू डेली मार्केट, रातू रोड का न्यू मार्केट, बिरसा बस स्टैंड परिसर और शहर के 22 कियोस्क शामिल हैं। इन परिसरों में पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से 750 से अधिक दुकानदार किराएदार के र...