आरआरके स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
मुरादाबाद, अगस्त 19 -- मुरादाबाद। गौतम बुद्ध नगर के सेंट जॉर्ज स्कूल में 14 से 18 अगस्त तक सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें आरआरके स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीते। खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में करीब 580 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सफलता पर प्रबंधक सलिल कोठीवाल, निर्देशक केके मिश्रा और प्रधानाचार्या वंदना छाबड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक देवेंद्र राणा और स्वाति कुमकुम के प्रयासों की भी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.