गोंडा, जुलाई 1 -- गोंडा। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बुधवार को आरआरआई का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ट्रेनों का संरक्षा नियमों के तहत ही संचालन किए जाने का निर्देश जारी किया। उन्होंने निर्देशित किया की गाड़ियों के संचालन में किसी प्रकार से शॉर्टकट का रास्ता न अपनाया जाए। उन्होंने रेल कर्मियों से वार्ता करने के उपरांत गोंडा स्टेशन का भी निरीक्षण किया। स्टेशन के प्लेटफार्म को नीट एंड क्लीन बनाए रखने के निर्देश जारी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...