बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता तहसील सभागार में राजस्व निरीक्षक संघ की मंडलीय बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम शुक्ल ने 18 जनवरी को लखनऊ में होने वाली बैठक के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया। संघ के सम्मेलन, चुनाव व सदस्यता शुल्क पर विचार विमर्श किया गया। सदस्यों की समस्याओं पर अधिकारियों को ज्ञापन देने पर विचार किया गया। बैठक में मंडलीय मंत्री भानु प्रताप गुप्ता, रामप्रकाश पटेल, सुशील श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह चित्रकूट, महाराज सिंह महोबा, सुरेश कुमार यादव हमीरपुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.