आरआई के बेटे हिमेश का यूपी टी-20 लीग में चयन
मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह के सुपुत्र हिमेश कृष्ण का उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस टी में चयन होने पर शुभकामनाएं दी। पुलिस लाइन में तैनात प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह के सुपुत्र हिमेश कृष्ण का चयन उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे संस्करण के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गोरखपुर लायंस टीम ने हिमेश कृष्ण को अपनी टीम में शामिल किया है। हिमेश कृष्ण दाहिने हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं। उन्होंने विभिन्न घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। हाल ही में आयोजित एमपीएल में टिहरी फाल्कन्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमेश कृष्ण ने कई तेजतर्रार एवं आकर्षक पारियां खेलीं, जिनकी क्रिकेट जगत में व्यापक सराहना हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.