मेरठ, फरवरी 18 -- सरधना। भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति के मामले के आरोपों से घिरे नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ जांच तेज हो गई है। एडीएम ई के आदेश पर एसडीएम सरधना ने नायब तहसीलदार को जांच सौंपी है। साथ ही एक हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें, कि सभासद शानू जैन, आशीष त्यागी और राहुल पाल ने पालिका के वरिष्ठ लिपिक विपिन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत की थी। आरोप था कि विपिन शर्मा लंबे समय से एक ही पटल पर जमे हुए हैं जिसके चलते उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। इसके अलावा निर्माण कार्यों में ठेकेदारों से साठगांठ के आरोप भी लगाए थे। सभासदों ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर मंडलायुक्त तक की गई थी। इसके बाद प्रमुख सचिव स्तर से जांच के आदेश जारी हुए। मंगलवार को एसडीएम उदित नारायण ...