बरेली, मई 8 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उप निदेशक (कृषि रक्षा) बरेली मंडल अमरपाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई है। जिसमें सचिवालय ने जांच शुरू करा दी है। आरोप है, अमरपाल ने मेरठ में कई करोड़ की कोठी बना ली और पत्नी के नाम एक प्लाट खरीदा है। शिकायतकर्ता मुनेंद्र कुमार सैनी और मंयक यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय में डीडी अमरपाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में शिकायत की थी। जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सचिवालय में संयुक्त सचिव को जांच दी गई है। जिसमें संयुक्त सचिव अरविंद मोहन ने शिकायतकर्ता से इस प्रकरण में बात की। अमरपाल की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। आरोप है, अमरपाल ने डिफेंस कॉलोनी मेरठ में कई करोड़ की कोठी अपने नाम बना ली है। पत्नी के नाम करोड़ों का एक प्लांट खरीदा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.