सीवान, मार्च 12 -- नौतन,एक संवाददाता। जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय, स्वास्थ्य केंद्र व थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित पदाधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिया। डीएम सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सभी कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इसके बाद आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण करते हुए कहा कि अनावश्यक तौर पर कोई भी आवासीय,जाति या आय प्रमाण पत्र बनाने का कार्य लंबित नहीं रखना है। सभी सेवाओं का समयानुसार, निष्पादित करना सुनिश्चित करना है। उन्होंने अंचल कार्यालय में मौजूद सभी कर्मियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर उचित दिशानिर्देश जारी किए। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के निरीक्षण के बाद डीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। जिलाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.