गोड्डा, मार्च 24 -- गोडडा प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, अंजली यादव की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न विभागों को प्राप्त आवंटन के विरुद्ध आय-व्यय की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रमुख विभागों द्वारा अब तक किए गए व्यय, लंबित राशि, योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व, अर्थात 31 मार्च 2026 तक, सभी विभाग अपने-अपने आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान...