नई दिल्ली, जून 2 -- आय में भारी कमी के बाद भी देश के अधिकांश क्षेत्रीय दल अपनी चुनावी अभियान में खर्च करने में पीछे नहीं है। समाजवादी पार्टी (सपा), जनता दल यूनाइटेड (जद-यू), टीएमसी, वाईएसआर-कांग्रेस सहित 21 क्षेत्रीय दल अपनी आय से अधिक खर्च कर रहे हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रीय दल ऐसे में अपनी आय को खर्च करने के बजाए, बचाकर कर रखे हुए हैं। इसका खुलासा, क्षेत्रीय दलों द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग में जमा कराए गए अपनी आय और खर्च के लेखाजोखा के आंकड़ों के विश्लेषण से हुआ है। भारतीय चुनाव और राजनीति पर नजर रखने वाली गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने 36 क्षेत्रीय दलों द्वारा निर्वाचन आयोग में जमा कराए गए अपने खातों के लेखाजोखा का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी, जद-यू, टीएमसी, वाईएसआर-कांग्रेस, बी...