कौशाम्बी, मई 16 -- तहसील चायल के शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने गांव के लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र में गलत रिपोर्ट लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने विधायक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी ने बताया कि उनकी वास्तविक मासिक आय करीब साढ़े चार हजार रुपये है, जबकि लेखपाल द्वारा जारी रिपोर्ट में आय 12,500 रुपये दर्शा दी गई। आरोप है कि लेखपाल गांव में बैठकर कार्य नहीं करते, बल्कि बाहर रहकर दलालों के माध्यम से काम कराते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दलालों के कहने पर ही आय प्रमाण पत्रों में गलत रिपोर्ट लगाई जाती है, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी होती है। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आय, जाति और निवास ...