एटा, अप्रैल 9 -- प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए जीडीपी (प्रति व्यक्ति निवल घरेलू उत्पाद) के आंकडों में एटा ब्रज में अव्वल रहा है। जबकि प्रदेश भर के जिले को पांचवां स्थान मिला है। यहां पर प्रति व्यक्ति आय एक लाख 67 हजार 476 रुपये प्रतिवर्ष बताई गई है। पिछले वर्ष की तुलना में 18.3 फीसदी का इजाफा किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे पहला स्थाना नोएडा (गोतमबुद्ध नगर ) का रहा है। यहां पर प्रति व्यक्ति आय 12 लाख 82 हजार 251 रुपये प्रतिवर्ष है। डीएसटीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि एटा में सबसे अधिक आय का स्रोत खेतीबाड़ी और फसलें है। इसमें कृषि, पशुधन, वानिकी एवं मत्सय के साथ फसलें, पशुधन, जलीय कृषि तथा खनन से जिले को 48.14 फीसदी आय होती है। जबकि विनिर्माण, विद्युत, गैस और निर्माण कार्यो से सबसे अधिक आय...