लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता वित्तीय साक्षरता और सही निवेश की आदत व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। मौजूदा समय में हर व्यक्ति के आवश्यक है कि वह अपनी आय का एक हिस्सा नियमित रूप से निवेश करे, जिससे भविष्य सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन सके। यह बात एसोचैम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारिक नकवी ने निवेश जागरूकता कार्यक्रम में कही।लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एलएमए) के तत्वावधान में यूनियन म्यूचुअल फंड के सहयोग से अवोक इंडिया की ओर से गोमतीनगर विपुलखण्ड स्थित स्मृति भवन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को निवेश के महत्व, वित्तीय योजना और सुरक्षित निवेश विकल्पों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि आय के सही प्रबंधन और निवेश से भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है। महंगाई के प्रभाव को संतुलित किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.