रामपुर, मार्च 2 -- राष्ट्रीय आय एवं पात्रता परीक्षा 2025-26 में जिले भर से 20 बच्चों का चयन हुआ है। इनमें चमरौआ ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाल से सात, शाहबाद के कंपोजिट विद्यालय सोहना से छह और मिलक के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा के सात छात्रों का चयन हुआ है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में जिले के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...