आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 18 अक्तूबर अंतिम तिथि
औरैया, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 18 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा एक नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर निर्धारित है। इसके बाद किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।परीक्षा में ऐसे विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.