देवरिया, मार्च 8 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंजरिया के सात छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन छात्र-छात्राओं को शनिवार को विद्यालय पर कार्यक्रम का आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह रहे।राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के मुकुल गुप्ता, सिद्धि गुप्ता, आकाश गुप्ता, मनीष गुप्ता, सोनाली, विकास गुप्ता व राधिका पटेल ने स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.