कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। रामबाग, स्वरूप नगर, गुजैनी, बर्रा, गोविन्द नगर, आर्यनगर और रतनलाल नगर से शोभायात्राएं निकाली गईं। देर रात नदियों व नहरों में बहराणा साहिब का विसर्जन किया गया। मंदिरों को फूलों व रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया था। मंदिरों में दिनभर भंडारा भी चलता रहा। श्री झूलेलाल अखण्ड ज्योति ट्रस्ट ने रामबाग स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर में अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया। प्रातः भगवान श्री झूलेलाल जी की भव्य प्रभात फेरी के साथ जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। प्रभातफेरी रामबाग मन्दिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मन्दिर पर समाप्त हुई।प्रभात फेरी की समाप्ति के बाद भगवान श्री झूलेलाल की महाआरती की गई। बड़ी संख्या में समाज के लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.