आयोध्या में वीआईपी दौरे के चलते कूरेभार में रुट डायवर्जन
सुल्तानपुर, मार्च 19 -- अयोध्या धाम में राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर गुरुवार को कूरेभार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया। प्रशासन द्वारा लागू रूट डायवर्जन के चलते अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर स्थित कूरेभार बाजार और मुजेश टोल प्लाजा पर पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डायवर्जन व्यवस्था के तहत कूरेभार बाजार में हलियापुर रोड से आने वाले भारी वाहनों को सेमरी रोड और सुल्तानपुर मार्ग की ओर भेजा गया। वहीं, सेमरी रोड की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को हलियापुर और सुल्तानपुर की दिशा में मोड़ा गया।मुजेश टोल प्लाजा पर भी यातायात का दबाव बना रहा। यहां सुल्तानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तरफ डायवर्ट किया गया, जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.