बहराइच, अगस्त 14 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में आठ अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा थी। कुछ लोगों ने गंगाजल छिड़ककर कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण किया गया। इसके विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क तक पैदल मार्च निकाला। इसके उपरांत डॉ. अम्बेडकर पार्क में मौन प्रदर्शन कर इस घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक भारत में किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद उसके आयोजन स्थल को गंगाजल से शुद्ध करने जैसी मानसिकता सामाजिक सौहार्द, लोकतांत्रिक...