अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर में आगामी 26 मार्च को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के अवसर पर भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अविनाश कन्नौजिया अंशु ने देते हुए बताया कि इस आयोजन को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से स्थानीय रामभक्तों और प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रामनवमी रथयात्रा कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की रथयात्रा पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य होगी। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाली इस शोभायात्रा में झांकियां, पारंपरिक वाद्य यंत्र और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है। ...