लोहरदगा, फरवरी 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। बीएस कॉलेज निकट स्थित राज्य स्तरीय स्टेडियम में आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट कप के आयोजन को लेकर रविवार को प्रचार रथ को रवाना किया गया। जिसे एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन सह साहू परिवार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस मैच में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगे। प्रचार रथ जिले के गली मोहल्लों से गांवों के चौक चौराहों तक आयोजन की जानकारी जन जन तक पहुंचाएगी। रवानगी के क्रम में साहू परिवार के संजय साहू भी मुख्य रूप से शामिल रहे। एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व व कार्यक्रम के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी चल रही है। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों के शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.