गोड्डा, मई 13 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। गोड्डा में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत का असर शादी विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों पर साफ नजर आने लगा है।

गैस सिलेंडर की उपलब्धता घरेलू उपभोक्ताओं के साथ साथ बड़े आयोजनों में खाना बनाने वाले रसोइयों और कैटरिंग संचालकों को भी समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। अब लोगों को आयोजनों के लिए अतिरिक्त सेलेन्डर लेना चुनौती बन गया है। पहले जहां से अतिरिक्त सेलेन्डर लेते थे, वह अब पूरी तरह से मना कर रहे है। कई जगह ब्लैक में दोगुने कीमत पर भरा हुआ सेलेन्डर मिल रहा है। स्थिति यह है कि लगभग सभी आयोजनों में मजबूरी में कोयला और लकड़ी के चूल्हों पर खाना तैयार किया जा रहा है। शादी के सीजन में गैस की मांग पर लोगों को अतिरिक्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय व्यवसायियों की स्थिति कई परिवारों ने बताया कि नए...