फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-84 पुरी प्रथम सोसायटी के सामने सीवर की सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की मौत के मामले में उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, पुलिस आयुक्त और एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया है । हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरसी) के सदस्य दीप भाटिया ने आठ जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है । इस मामले मे आयोग के पास चार मई को शिकायत भेजी गई थी। शिकायतकर्ता कमल आनंद ने इस मामले में आयोग से कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि है कि सीवर सफाई के मामले में तय मानकों का उल्लंघन हुआ है। इस वजह से दोनों सफाई कर्मियों की मौत हुई थी। इस मामले में उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है। इस मामले की सुन...