आयोग ने दिए ग्राम विकास बैंक अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश
लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के बरेली डिवीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं। उनके खिलाफ बैंक के बदायूं के बिल्सी शाखा में तैनात सहायक फील्ड अधिकारी दुष्यंत सिंह शंखवार ने आयोग में शिकायत की थी। उन पर असलहा लेकर बैंक शाखा में घुसने, धमकाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। आयोग ने इस मामले में रजिस्ट्रार सहकारिता से जांच कर नियमानुसार विभागीय कार्यवाही करने और आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की अनुशंसा की थी। डूडा में प्रतिनियुक्ति पर रहने के दौरान हुई जांच में भी उन पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। वर्तमान में वे सहकारी ग्राम विकास बैंक मुख्यालय पर वरिष्ठ प्रबंधक स्थापना के पद पर तैनात हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.