नोएडा, फरवरी 27 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनीटर ने शुक्रवार को नोएडा-ग्रेनो में करीब 10 स्थानों पर पानी और सफाई व्यवस्था देखी। हालात का जायजा लेने के बाद अब आयोग निरीक्षण रिपोर्ट जारी करेगा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनीटर विद्या भूषण कुमार ने प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले सेक्टर-94 स्थित आईएसटीएमएस में प्रदूषण से संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उनको प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि एंटी स्मॉग गन एवं स्प्रिंकलर्स में उपयोग किए जाने वाला जल एसटीपी से उपचारित है। इससे पेयजल संरक्षण किया जा रहा है। कमांड कंट्रोल सेंटर में पहुंचकर प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनीटी...