हरिद्वार, फरवरी 3 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को छह प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा के अनुसार, उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी। महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका परीक्षा-2026 की स्क्रीनिंग 22 मार्च को प्रस्तावित है। उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच होगी। कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल 2026 तक कराई जाएगी। सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.