आयोग द्वारा उपलब्ध प्रश्नावली प्रारूप में 10 तक उपलब्ध कराएं जानकारी : डीसी
बोकारो, मार्च 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रस्तावित दौरे को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रश्नावली प्रारूप के आधार पर अनुसूचित जनजातियों के लिए कार्यान्वित संवैधानिक संरक्षोपाय, कल्याण एवं विकास योजनाओं से संबंधित सूचनाओं के संकलन और तैयारी की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष का बोकारो दौरा आगामी 14 मार्च को प्रस्तावित है। इस दौरे के दौरान जिले में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा संवैधानिक प्रावधानों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रश्नावली प्रारूप में जिले से संबंधित सभी आवश्यक सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.