रांची, अप्रैल 10 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त आर. रॉनिटा और पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस बल को ब्रीफिंग देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 12 अप्रैल को जिले में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4668 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा।एसओपी के सख्त पालन के निर्देश:उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित किया ...