रुडकी, जुलाई 20 -- रुड़की। रिष्ठ भाजपा नेता एवं गोशाला सभा चावमंडी के अध्यक्ष प्रमोद गोयल को उत्तराखंड गो सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत किया गया। गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति और श्यामवीर सैनी ने कहा कि प्रमोद गोयल लंबे समय से निस्वार्थ भाव से गो सेवा और समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से प्रदेश में गो संरक्षण और संवर्धन के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...