बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोग से नामित रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह का बस्ती में भ्रमण कार्यक्रम 31 जनवरी को निर्धारित हैं। रोल प्रेक्षक शनिवार को सुबह 10.30 बजे से जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया जायेगा। उसके बाद शाम चार बजे से साढ़े चार बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित अन्य के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगे। उसके बाद शाम पांच बजे तक सांसद, विधायक और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.