आयोग के प्रतिनिधि मण्डल ने जुटाए ओबीसी के आंकड़े, सुझाव मांगे
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को जिले में पहुंचा। विकास भवन सभागार में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में पिछड़ा वर्ग के रैपिड सर्वे के आंकड़ों, आरक्षण के बारे में जानकारी ली। आयोग के प्रतिनिधि मण्डल में सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त एडीजे संतोष कुमार विश्वकर्मा और सेवानिवृत्त आईएएस एसपी सिंह शामिल रहे। बुधवार को दोपहर में जिले में पहुंचे आयोग के प्रतिनिध मण्डल ने विकास भवन सभागार में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, अधिकारियों से ओबीसी वर्ग की स्थिति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पिछड़ा वर्ग आयोग के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने रखीं क्षेत्रीय समस्याएं और सुझाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.