देवरिया, जनवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण होने के पश्चात आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार मंगलवार को जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले के 2514 बूथों पर तैनात सभी बीएलओ को भी अनंतिम मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। उधर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीतिक दलों को भी विधानसभावार प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची को सौंपा। आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य संपन्न होने के बाद अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व 24 लाख 9 हजार 9 कुल मतदाताओं की संख्या थी। जिसमें कुल 19 लाख 94 हजार 210 मतदाताओं की मैपिंग हुई ह...