आयोग के नियमों के अनुसार ही बनाएं मतदेय स्थल
हरदोई, सितम्बर 22 -- हरदोई। आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के पुनः निर्धारण एवं सत्यापन को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विधान परिषद निर्वाचन के दृष्टिगत मतदेय स्थलों का पुनः निर्धारण एवं सत्यापन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराया जाए। सभी विकासखण्डों में आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं आवश्यकता के अनुसार मतदेय स्थल बनाएं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से नए मतदेय स्थल बनाए जाने के संबंध में सुझाव एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में आवश्यकतानुसार मतदेय स्थल बनाए जाएं तथा आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.