आयोग के उपाध्यक्ष ने की बाल श्रम उन्मूलन व श्रमिक कल्याण की समीक्षा बैठक
हाजीपुर, मार्च 25 -- हाजीपुर। निज संवाददाता श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार राज्य बाल श्रम विभाग के पदाधिकारियों के साथ बाल श्रम उन्मूलन, श्रमिक कल्याण एवं प्रवासी श्रमिकों से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वैशाली जिले में बाल श्रमिकों को चिन्हित कर उन्हें मुक्त कराया गया तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में बाल श्रम के विरुद्ध नियमित छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के उल्लंघन करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रत्येक प्रखंड से कम से कम 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.