आयोग के आदेश के बाद भी बिजली कंपनियां नहीं उपलब्ध करवा रहीं प्रस्ताव
लखनऊ, अगस्त 2 -- घरों में ही चल रही छोटी दुकानों में घरेलू बिजली के ही इस्तेमाल पर नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों से प्रस्ताव मांगा था। हालांकि, आयोग के निर्देश के बावजूद बिजली कंपनियां यह प्रस्ताव उपलब्ध नहीं करवा रही हैं। राज्य में तकरीबन 25 से 30 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जो अपने घरों में छोटी दुकान करके गुजर-बसर कर रहे हैं।
कानूनी स्थिति मौजूदा कानूनी व्यवस्था के तहत घरेलू बिजली का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं को छोटी दुकान के लिए भी नया वाणिज्यिक कनेक्शन लेने की बाध्यता है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो बिजली विभाग उन पर कभी भी कार्रवाई कर सकता है। इसी समस्या के समाधान को देखते हुए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में प्रस्ताव दाखिल किया था कि घरों में छोटी दुकान चलाकर गुजर-बसर करने वाले उपभोक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.