रांची, सितम्बर 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के ऊपर सवाल खड़े किए हैं। इससे साबित हो गया है कि पिछले एक वर्ष से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग और वोट चोरी को लेकर जो मुद्दा उठाया जा रहा था, उसमें आयोग के अंदर से ही अब सच्चाई सामने आ रही है। चुनाव आयुक्त और पूरी प्रणाली को जब तक नहीं बदला जाएगा, तब तक इसको लेकर पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर पार्टी की ओर से झारखंड में भी बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने बताया पहले चरण में दिनांक 28 ...