आयोग की सदस्य ने की गोड्डा-देवघर के 20 मामलों की सुनवाई
दुमका, जून 3 -- दुमका, प्रतिनिधि।राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने मंगलवार को दूसरे दिन दुमका परिसदन में गोड्डा और देवघर जिले के लगभग 20 जनजातीय मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान दानपत्र में मिले जमीन से संबंधित तीन मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावे पेंशन से संबंधित एक और जमीन की घेराबन्दी से संबंधित एक मामले की भी सुनवाई के दौरान निष्पादित किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन को आगे की कार्रवाई करने और आयोग को संबंधित रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया। डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग आदिवासी समुदाय के लोगों के विकास और उनके अधिकारों के लिए आयोग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। आदिवासी समाज के विकास के लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.