आयोग की सदस्य ने कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं परखीं
आगरा, मई 25 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की व्यवस्थाएं बेहतर रखने के लिए निर्देश दिये हैं। महिला आयोग की सदस्य ने कासगंज के नगर क्षेत्र कलियानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के लिए स्थापित ओपन जिम का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा विद्यालयों के नियमित होगे निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.