अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मानवाधिकार आयोग की सख्ती आखिरकार असर दिखा गई। अवैध अस्पताल और फर्जी पैथोलॉजी संचालन की शिकायत पर लंबे समय तक रिपोर्ट न देने वाले स्वास्थ्य विभाग ने आयोग के सशर्त समन के बाद कार्रवाई करते हुए इगलास स्थित अशोक क्लीनिक को सीज करा दिया। इसी क्लीनिक को लेकर आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हाथरस निवासी मनोज कुमार शर्मा ने 13 नवंबर, 2024 को आयोग में शिकायत की थी कि हाथरस रोड (इगलास) में बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के एक क्लीनिक और फर्जी पैथोलॉजी लैब चलाई जा रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फर्जी रिपोर्ट जारी कर मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। विरोध करने वालों को धमकाया भी जाता है। आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जांच रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस प्रशासन ने 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.