रायबरेली, मई 30 -- अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र में टीन सेड डालकर गुजर करने वाले एक व्यक्ति का टीनसेड गिराए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने तत्कालीन लेखपाल कानून को वह एक सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है। सदर तहसील क्षेत्र के मिल एरिया थाना क्षेत्र के खसपरी गांव के रहने वाले रामफल चौधरी पुत्र रामस्वरूप चौधरी टीनसेड डालकर अपने परिवार के साथ गुजर कर रहा था। वर्ष 2023 व 24 में सदर तहसील में तैनात तत्कालीन लेखपाल अजय कुमार पटेल व राजस्व निरीक्षक इंद्र बहादुर सोनकर ने तहसीलदार के निर्देश पर मिल एरिया थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर राम प्रताप यादव की मौजूदगी में रामफल का बिना किसी पूर्व सूचना के ही टीनसेड ढहा दिया था। इसके बाद उक्त टीम के द्वारा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया था। मामले में रामफल ने ...