आयोग की उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई, वितरित किया लैपटाप
मऊ, जून 25 -- मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बुधवार को पीडब्लूडी डाक बंगला में जनसुनवाई किया। जनसुनवाई में कुल 12 मामले आए। मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए संबंधित थाने के थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के लाभार्थी को लैपटॉप वितरित कर बच्चों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जिला महिला चिकित्सालय में उपाध्यक्ष ने नवजात बच्चियों को वस्त्र वितरित करते हुए कन्या जन्मोत्सव मना कर सम्मानित किया। तत्पश्चात विकास खंड घोसी में जागरुकता चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.