गिरडीह, फरवरी 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन ने गुरुवार को गिरिडीह जिले में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। आयोग की प्रभारी अध्यक्ष द्वारा आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल, पुरनी चितरपुर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशनपुर धनवार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को मिल रही भोजन की सामग्री और गुणवत्ता आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों के लिए भोजन की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराने हेतु बच्चों की माताओं को प्रेरित करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रभारी अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं, उन्हें मौसमी फल दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.