बिजनौर, मई 3 -- नजीबाबाद। मुबारक अली शाह मुगलुशाह नजीबाबाद का चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक का आयोजन किया गया। जिसमें सन्दल मुबारक, शोभा यात्रा, मजार पर चादरपोशी के बाद महफिले शमा कव्वाली का आयोजन किया गया जिसमें मुबारक शाह बाबा की शान मे कलाम पेश किये। चार दिवसीय मुबारक अली शाह के उर्स मुबारक के मौके पर तीसरे दिन शहादत हसन के मकान से मजार तक जुलूस निकाला गया। जिसमें तमाम कादरी, साबरी व वारसी बिरादरी के लोग शामिल हुए। गददी नशीन शहादत हुसैन की निगरानी में रोजा मजार तक कलाम पढ़ते हुए पहुंचा। शहादत ने दरूद, सलाम तथा फूल ए अकीदत पेश किया। मजार पर चादरपोशी के बाद महफिले शमा कव्वाली का आयोजन किया गया जिसमें मुबारक शाह बाबा की शान मे कलाम पेश किये। साहिल साबरी ने - हम अपने पीर पर चादर चढ़ाने आये है, नारा अली का, हम तो दर दर पर सर झुकाने आये है, ...