गिरडीह, अप्रैल 10 -- राजधनवार। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयुष कुमार की हत्या तथा स्वर्ण कारीगर के साथ हुई लूट की घटना में अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से नगर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। दोनों कांडों के उदभेदन की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने धनवार थाना का घेराव किया। लोग गांधी चौक में एकत्रित होकर तख्ती-बैनर के साथ पैदल मार्च करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना गेट तक पहुंचे और वहीं धरना पर बैठ गए। घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों मामलों का शीघ्र उद्भेदन करने की मांग की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि आयुष कुमार हत्या को लगभग दो माह बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं, स्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.