चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ कस्बे में कपड़ा कारोबारी अशोक केशरवानी के बेटे आयुष की हत्या के मामले में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि पीड़ित व्यापारी को उचित सुरक्षा प्रदान करने के साथ घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच कराई जाए। कातिलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर त्वरित फैसला कराकर फांसी की सजा दी जाए। मांग की कि व्यापारी को शस्त्र लाइसेंस, बरगढ़ कस्बे के भीतर पुलिस चौकी की स्थापना, पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ की आर्थिक सहायता व आयुष के नाम एक चौराहा घोषित किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता, राम गुप्ता, विनीत, रामनरेश, रमेश सोनी, शैलू, बृजेश त्रिपाठी, पप्पू जायसवाल, मोहित जैन, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.