आयुष सिन्हा का सीबीएसई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- जमशेदपुर। जुस्को स्कूल साउथ पार्क के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष सिन्हा ने क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शानदार प्रदर्शन के दम पर आयुष का चयन सीबीएसई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है। राइट हैंड बैटर आयुष अब ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए मदुरै (तमिलनाडु) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मदुरै में 24 से 30 अक्टूबर तक ईस्ट जोन सीबीएसई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इससे पहले आयुष 13 अक्टूबर से मदुरै में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे, जहां देशभर के चयनित खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण लेंगे।आयुष को पूर्व नेशनल क्रिकेटर निखिल राय की देखरेख में क्रिकेट की बारीकियां सीखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं कोच को दिया। स्कूल की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.