नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- भारत के आयुष शेट्टी को रविवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 20 वर्षीय भारतीय स्टार ने सीधे गेमों में हार के बाद सिल्वर मेडल के साथ अपना अभियान समाप्त किया। यह मैच मात्र 42 मिनट में पूरा हुआ। भारत के उभरते हुए शटलर आयुष ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व नंबर 7 ली शी फेंग, विश्व नंबर 4 जोनाटन क्रिस्टी और सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन एवं विश्व नंबर 1 कुनलावुत विटिडसर्न को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था। मंगलुरु के 20 साल आयुष को लय हासिल करने में परेशानी हुई और वह चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन से 8-21, 10-21 से हार गए, जिससे इस प्रतियोगिता में भारत का पुरुष एकल स्वर्ण पदक का 61 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.